फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हिम्मत, रुकवाया बाल विवाह

Sat, 24 Jun 2017 08:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
child marriage
विज्ञापन
'मैं शादी नहीं करना चाहती पर मेरे पिता जबरदस्ती मेरी शादी करना चाहते हैं... प्लीज मुझे बचा लो'। एक नाबालिग किशोरी ने बाल कल्याण समिति को फोन करके अपनी पीड़ा सुनाई और उसकी मदद मांगी। किशोरी की पीड़ा जिला प्रशासन तक पहुंची और उसका बाल विवाह होने से बच गया।
विज्ञापन


मामला बीकानेर जिले में बज्जू के बीकमपुर का है। यहां रहने वाली 17 साल की किशोरी का पिता उसका बाल  विवाह करना चाहता था। किशोरी ने इसका विरोध किया, लेकिन घरवाले नहीं माने। तब उसने बाल कल्याण अधिकारी का नंबर जुटाया और अपनी पीड़ा बताई। बाल कल्याण अधिकारी ने उपखंड अधिकारी को मामले की जानकारी दी। जिला प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने पिता को थाने बुलाकर समझाइश की और किशोर का विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें