फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक-2022 का शुभारंभ आज, चार हजार खिलाड़ी करेंगे शिरकत

Sun, 16 Oct 2022 09:13 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम और राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल मैदानों पर छह खेलों में मैच आयोजित होंगे। कुल 330 टीमें खेलेंगी। वहीं इस खेलों में महिला प्रतिभागियों की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक-2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के अंतिम चरण में 16 से 19 अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को होगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम पांच बजे समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल मंत्री अशोक चांदना करेंगे। समारोह में ओलंपियन व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष डॉक्टर कृष्णा पूनिया बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगी। 

विज्ञापन

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. जी. एल. शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य के 33 जिलों की 330 टीमों के चार हजार खिलाड़ी छह खेलों में खेल का हुनर दिखाएंगें। इस प्रतियोगिता में एक हजार 782 बालक और एक हजार 914 बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सवाई मानसिंह स्टेडियम और यूनिवर्सिटी स्थित खेल मैदान पर आयोजित होगी। इसके लिए 350 से अधिक निर्णायक की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रारंभिक मुकाबले खेले जाएंगे।


मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान होने वाला कबड्डी मैच समारोह का मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। खिलाड़ियों के आवास, भोजन और खेल मैदान की समुचित व्यवस्था कर ली गई है।सहभागी खिलाड़ियों के अलावा विभिन्न जिलों के चार हजार खिलाड़ियों के अलावा स्थानीय स्तर पर लगभग 20 हजार स्कूली और कॉलेज स्टूडेंट समारोह में अपनी भागीदारी निभाएंगें। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया जायेगा। 
विज्ञापन


इन खेलों का होगा आयोजन

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के तहत जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी और टेनिस बॉल क्रिकेट की महिला व पुरुष की एक-एक और शूटिंग वॉलीबॉल की पुरुष और खो-खो की महिला टीम शामिल है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें