फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो बेशक ठोकर मार देना BJP को, राजनाथ ने ऐसा क्यों कहा...

Fri, 09 Jun 2017 04:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने राजस्थान दौरे के दौरान दूदू में हुई जनसभा में माना कि देश की राजनीति ऐसी रही है कि राजनेताओं पर जनता के बीच विश्वास और भरोसे का संकट हो गया है। लेकिन वर्ष 2022 तक यदि किसानों की आमदनी दुगुनी न हो जाए, तो बेशक बीजेपी को ठोकर मार देना, तो उसे सिर झुकाकर स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने माना है कि भारत में कई दशकों से राजनेताओं की करनी और कथनी में अंतर रहा है। इस कारण जनता के ऐसे अनुभव रहे कि राजनेताओं पर विश्वास कम होता चला गया। राजनाथ ने इस माहौल का जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी को ठहराया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में अधिकतर समय कांग्रेस पार्टी की सरकारें रही हैं और ये विश्वास और भरोसे का संकट उन्ही की देन है। राजनाथ ने कहा कि लेकिन तीन वर्षों से ऐसा नहीं है। केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद स्थितियां बदल गई हैं।

धूल झौंककर नहीं, आंखों में आंखें डालकर करते हैं राजनीति

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम विश्वास और भरोसे के संकट के बीच सत्ता में आए और गिरते विश्वास व भरोसे को मोदी सरकार ने चुनौति की तरह लिया है। हम जनता की आंखों में धूल झौंककर नहीं, बल्कि जनता की आंखों में आंखें डालकर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें