फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Election Result: सीकर कांग्रेस का गढ़...और सांसद बीजेपी के, बावजूद इसके एसएफआई ने दोनों को चटाई धूल

Sat, 27 Aug 2022 07:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

राजस्थान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सहित सीकर जिले की 10 महाविद्यालयों के परिणाम जारी हो चुके हैं। वहीं, पांच कॉलेजों में पहले ही प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। ऐसे में सीकर जिले की कुल 15 कॉलेजों के परिणाम आज जारी हुए।
 
विज्ञापन
एसएफआई ने जलवा बिखेरा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर छात्र संघ चुनाव 2022 के परिणाम जारी हो चुके हैं। जिले की आठ विधानसभा सीटों में सभी पर कांग्रेस का कब्जा है और सांसद बीजेपी के हैं। उसके बावजूद एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सहित ज्यादातर महाविद्यालयों में जीत दर्ज नहीं करवा पाए। वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अग्रिम छात्र संगठन एसएफआई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सहित जिले की ज्यादातर महाविद्यालयों में जीत दर्ज कर अपना परचम फहराया है।

विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सहित जिले की 10 महाविद्यालयों के परिणाम जारी हुए, बाकी पांच महाविद्यालय में जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के पहली बार हुए चुनाव में पहले अध्यक्ष के रूप में एसएफआई के छात्र संगठन एसएफआई ने बाजी मारी है। इस विश्वविद्यालय में एसएफआई के पैनल ने जीत दर्ज करवाई है, जिसमें निम्न प्रकार से पैनल ने जीत दर्ज की है।

  • अध्यक्ष- विजेंद्र कुमार ढाका (SFI)- 25 वोट से जीते
  • उपाध्यक्ष- जय कुमार (SFI)- 43 वोट से जीते
  • महासचिव- रेहान (SFI)- 21 वोट से जीते
  • संयुक्त सचिव- ओमप्रकाश डूडी (निर्विरोध)

सीकर की 10 महाविद्यालयों के परिणाम निम्न प्रकार हैं
राजकीय कला महाविद्यालय कटराथल में एसएफआई के पैनल ने जीत दर्ज की है, जिसमें निम्न प्रकार से पैनल के छात्रों ने जीत दर्ज की है।

  • अध्यक्ष पद पर राजू बिजारणिया
  • उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार गुर्जर
  • महासचिव पद पर सोहिल
  • संयुक्त पद पर सचिव लोकेश कुमार

राजकीय विज्ञान महाविद्यालय में एसएफआई के पैनल ने जीत दर्ज की है, जो निम्न प्रकार है।

  • अध्यक्ष पद पर संदीप नेहरा
  • संयुक्त सचिव पद पर संगीता कुमारी
  • महासचिव पद पर गजेंद्र
  • उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार गुर्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

SFI ने शानदार जीत दर्ज की - फोटो : Social Media
राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में एबीवीपी के बागी उम्मीदवार सौरभ सिंह ने जीत दर्ज की है। बाकी तीन पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थियों ने जीत दर्ज की है, जो निम्न प्रकार है।
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से बागी हुए सौरभ सिंह ने जीता अध्यक्ष पद का चुनाव
  • तीन पदों पर एबीवीपी ने की जीत दर्ज
  • उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश सैनी
  • महासचिव पद पर सौरभ कुमार शर्मा
  • संयुक्त सचिव पद महेश कुमावत जीते

राजकीय कल्याण कन्या महाविद्यालय में एसएफआई के पैनल ने जीत दर्ज की है, जो निम्न प्रकार है।
  • अध्यक्ष पद पर राजकुमारी जाखड़
  • उपाध्यक्ष पद पर संगीता कुमारी
  • महासचिव पद पर सुशीला
  • संयुक्त सचिव पद पर बबिता कुमावत

राजकीय विधि महाविद्यालय में एबीवीपी के पैनल ने जीत दर्ज की है, जो निम्न प्रकार है।
  • अध्यक्ष पद पर नवदीप सिंह जाटोलिया
  • उपाध्यक्ष विक्रम सैनी
  • महासचिव पद पर विशाल शर्मा
  • संयुक्त सचिव पद पर रुचिका केडिया
श्रीमाधोपुर के संस्कृत महाविद्यालय में एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है और सचिव पद पर एनएसयूआई ने जीत दर्ज करवाई है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी और महासचिव पद पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है, यहां दो पदों पर एनएसयूआई ने तो दो पदों पर एबीपी ने जीत दर्ज की है, जो निम्न प्रकार है।
  • श्रीमाधोपुर के संस्कृत कॉलेज में अध्यक्ष पद पर NSUI के जगदीश सैनी
  • उपाध्यक्ष पर ABVP की उपाध्यक्ष रमा शर्मा
  • ABVP महासचिव विकास सैनी
  • संयुक्त सचिव NSUI अमन खान
नीमकाथाना में राजकीय श्री सीताराम मोदी संस्कृत महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर  एबीवीपी तो बाकी तीन पदों पर एनएसयूआई ने जीत दर्ज करवाई है, जो निम्न प्रकार है।
  • एबीवीपी से अध्यक्ष पद पर फौजी राम
  • उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई से पूजा कुमावत
  • महासचिव पद पर राकेश शर्मा
  • संयुक्त सचिव पद पर सुरेंद्र महरडा निर्विरोध निर्वाचित
राजकीय महाविद्यालय फतेहपुर में एबीवीपी के पैनल ने जीत दर्ज की है, जो निम्न प्रकार है।
  • अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की कर्मा सैनी
  • संयुक्त सचिव पद पर अशोक कुमार रोहिला
  • महासचिव पद पर हरदम सिंह
  • उपाध्यक्ष पद पर सनी दायमा
राजकीय महाविद्यालय पाटन में एनएसयूआई ने बाजी मारी है। वहां अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के कमलेश मीणा विजयी हुए हैं।
राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में दो पदों पर एनएसयूआई तो वहीं दो पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है, जो निम्न प्रकार है।
  • अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के कपिल ढाका 
  • महासचिव पद पर एबीवीपी के राहुल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें