फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी अनसुना कर पैदल ही चल दिए, पीछे से लोगों ने गाड़ी को पहनाई जूतों की माला

Sat, 12 Aug 2017 09:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सरकारी मुख्य सचतेक कालूलाल गुर्जर - फोटो : File
विज्ञापन
नेताजी ने लोगों की समस्याओं को अनसुना कर दिया और पैदल ही कार्यक्रम स्थल पर रवाना हो गए। गुस्साएं लोगों ने मंत्री की गाड़ी को जूतों की माला पहना कर अपना विरोध दर्ज कराया। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल इलाके का है। सरकारी मुख्य सचतेक कालूलाल गुर्जर आज धूलखेड़ा में जिंदल सॉ कम्पनी के खनन कार्य का उद्घाटन करने गए थे। धूलखेड़ा सरकारी स्कूल के बाहर ग्रामीणों ने गुर्जर की गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद वहां समस्याओं को लेकर उन्हें खरी-खरी सुनाई। इस दौरान उनका सुरक्षाकर्मी समझाने आया तो एक ग्रामीण ने उसे थप्पड़ रसीद कर दिया। 

मामला बढ़ता देख कालूलाल गुर्जर को भी गुस्सा आ गया और वे गाड़ी से उतर कर पैदल ही कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। इस पर ग्रामीण और ज्यादा नाराज हो गए। विरोध जताते हुए उन्होंने मुख्य सचेतक की सरकारी गाड़ी को जूतों की माला पहनाई और नारेबाजी की। बाद में गुर्जर ने इस मामले में लोगों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। मीड़िया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पूर्व नियोजित था। गांव के कुछ लोग यहां खनन परिवहन का ठेका लेना चाहते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें