जयपुर के आराध्य देव को नमन करते सरसंघचालक मोहन भागवत
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक की ओर से सबसे बड़े पांच दिवसीय कार्यक्रम 'स्वर गोविंदम 2017' का शानदार आगाज हुआ। इस खास मौके पर सर संघचालक डॉ. मोहनराव भागवत और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भवन का लोकार्पण किया। आज बड़े स्तर पर गुलाबी नगरी में संघ के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में भाग लेने जयपुर के वैशाली नगर में स्थित चित्रकूट स्टेडियम में करीब 1600 से ज्यादा संघ के कार्यकर्ता एकजुट हुए। आज संघ के स्वयंसेवकों का पथ संचलन होगा जिसके बाद सर संघचालक मोहन भागवत 'स्वर गोविंदम 2017' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।