फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 10 साल की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, बच्ची के रोने पर आरोपी बोला-अब मुंह खोला तो अगला नंबर तेरा

Wed, 21 Sep 2022 01:33 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरोप है कि आरोपी ने धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो तेरी बेटी का अपहरण कर लूंगा। जिसके बाद महिला डर के मारे कई दिनों तक घर से नहीं निकली और नहीं किसी को वारदात के बारे में बताया।
विज्ञापन
rape demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में एक महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने 10 साल की बेटी के सामने उसकी मां से दुष्कर्म किया। आरोपी की हैवानियत यहीं नहीं रुकी। बच्ची रोने लगी तो उसे धमकी दी कि अगर तूने अब मुंह खोला तो अगला नंबर तेरा होगा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मां-बेटी अपने घर में सो रही थी। महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था। इसी बीच एक बदमाश उनके घर में घुस गया। उसने महिला का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। महिला ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो उसकी बेटी जाग गई। बच्ची मां को छोड़ देने का गुहार लगाने लगी और जोर-जोर से रोने लगी। ऐसे में आरोपी ने उसे धमकी दी। आरोप है कि उसने बच्ची को पीटा और उसके साथ भी जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने करधनी थाने में  दो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।


वहीं पुलिस ने बताया कि दो बदमाश पीड़िता पर बुरी नजर रखते थे। वे पहले भी किसी न किसी बहाने से घर में घुसने की कोशिश कर चुके हैं। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि पुलिस को बताया तो बेटी का अपहरण कर लेंगे। जिसके बाद पीड़ित महिला बेटी को लेकर कई दिनों तक घर से नहीं निकली। एक दिन उसने अपने परिजनों को बात बताई, तब जाकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें