फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: सितंबर में मानसून रहेगा मेहरबान, आज 10 से अधिक जिलों में बारिश होने की संभावना

Mon, 12 Sep 2022 02:45 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मौसम विभाग ने 13 से 15 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं आज 10 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक बार फिर मानसून मेहरबान है। रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली। श्रीगंगानगर में 34.0 मिमी और बांसवाड़ा के जगपुरा में तीन इंच से ज्यादा बारिश हुई। वहीं जयपुर में भी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन

राजधानी जयपुर में कभी तेज धूप और गर्मी तो कभी बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार शाम तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकतर भागों में अगले चार-पांच दिन हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 13 से 15 सितंबर के दौरान कोटा, जयपुर, उदयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में आगामी तीन से चार दिन मेघ मेहरबान रहेंगे। सोमवार को प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना है।


सोमवार को जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें