नारेबाजी के खिलाफ ज्ञापन देते हुए लोग
- फोटो : Social Media
पाली के मारवाड़ जंक्शन से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर हुए छात्र संघ चुनाव 2022 में मारवाड़ जंक्शन कॉलेज में सभी पदों पर एनएसयूआई के प्रत्याशियों से जीत दर्ज की है। ऐसे में उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के फिजा खान के विजयी होते ही कॉलेज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए।
बता दें कि मारवाड़ जंक्शन कॉलेज में छात्र संघ चुनाव परिणाम आने के बाद यह मामला सामने आया। हालांकि, जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को लगी। तुरंत ही लोग आक्रोशित हो उठे और थाने पहुंचकर विरोध दर्ज करवाया। पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए लोगों ने मांग किया कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोगों पर पुलिस तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करे। ऐसे लोग समाज के लिए कलंक हैं।