फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: गहलोत की जादूगरी पर पायलट के शब्दबाण, कहा- ये जादू-वादू कुछ नहीं होता

Thu, 22 Dec 2022 06:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की राजनीति में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच कड़वाहट जगजाहिर है। दोनों नेता आए दिन एक दूसरे पर जुबानी हमला करते रहते हैं। कभी परोक्ष रूप से तो कभी खुलकर शब्दबाण चलाते हैं।
विज्ञापन
सचिन पायलट और अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजनीति में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के मुंह से निकले एक-एक शब्द के मायने तलाशे जाते हैं। ऐसा ही अब सचिन पायलट के एक वीडियो को लेकर हो रहा है। वायरल वीडियो में सचिन पायलट ने कह दिया है, जादू-वादू कुछ नहीं होता। राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत की नाराजगी की वजह से अब तक सीएम की कुर्सी से दूर पायलट ने यह भी कहा है, ब्रह्मांड में सिर्फ ईश्वर ही जादूगर है।

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में दिल्ली एमसीडी, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं। कांग्रेस को दो जगहों पर करारी हार का सामना करना पड़ा। एमसीडी और गुजरात में बड़ी हार के बीच पार्टी को हिमाचल प्रदेश से खुशखबरी मिली। यहां पांच साल बाद कांग्रेस सत्ता में लौटने में कामयाब रही।

ऐसे में खास बात यह है कि सीएम अशोक गहलोत के पास गुजरात की जिम्मेदारी थी तो वहीं हिमाचल में सचिन पायलट ने काम किया था। एक पत्रकार ने जब पायलट से पूछा, उन्होंने हिमाचल में कैसे जादू किया तो उन्होंने जादू और जादूगरी जैसी बातों को सिरे से खारिज किया। पायलट ने सवाल के बीच में यह भी कहा, ये जादू-वादू कुछ नहीं होता। पूरे ब्रह्मांड में एक ही जादूगर है, वह है नीली छतरीवाला यानी भगवान शिव। बाकी तो सब हाथ की सफाई है, जादू तो बस ऊपर वाला ही करता है।
विज्ञापन


पायलट का बयान गहलोत पर निशाना तो नहीं...
बता दें कि पायलट के वीडियो वायरल होते ही लोग इसके मायने तलाशने में जुट गए। कुछ लोग इसे पायलट की विनम्रता बता रहे हैं कि उन्होंने हिमाचल में जीत के लिए कोई भी क्रेडिट लेने से इनकार करते हुए जादू को खारिज किया। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि पायलट ने सभवत: उस नैरेटिव को खारिज करने की कोशिश की है, जिसके तहत अक्सर गहलोत को जादूगर कहकर संबोधित किया जाता है।
बताते चलें, पायलट और गहलोत के बीच टकराव में अब तक हर बाज बाजी सीएम अशोक गहलोत के हाथ ही लगती रही है। गहलोत की जीत का जिक्र करते हुए अक्सर उन्हें जादूगर कहकर संबोधित किया जाता है। दरअसल, गहलोत के पिता जादूगर थे और बचपन में गहलोत भी उनसे कुछ जादूगरी सीखते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें