अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान कृष्ण से की है।
अलवर के रामगढ़ के विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मोदी वर्ष 2019 के बाद आने वाले दस साल और देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे। ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई है कि लोक सभा चुनाव 2019 में फिर मोदी की सरकार बनेगा।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भगवान कृष्ण के अवतार हैं। वे अनूठे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं। लोग नरेंद्र मोदी को अभी पहचान नहीं पा रहे हैं, लेकिन समय के साथ ही चीजें स्पष्ट होगी और उसके बाद सब साफ हो जाएगा।