फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजसमंद: सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने का प्रयास, दो जिलों में इंटरनेट बंद

Thu, 14 Dec 2017 11:00 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
सोशल मीडिया को हथियार बनाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास को देखते हुए राजस्थान के दो जिलो में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन



दरअसल ये मामला हाल ही में राजस्थान के राजसमंद में हुए लाइव मर्डर केस से जुड़ा है। आरोप है कि कुछ संगठन बीते कई दिनों से उदयपुर और राजसमंद एक समुदाय विशेष के खिलाफ रैलियां निकाल रहे हैं और सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

इसी का नतीजा है कि उदयपुर व राजसमंद का माहौल बिगड़ने लगा है। इसी के चलते संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा के आदेश पर राजसमंद में अगले आदेश तक इंटनेट बंद रहेगा। वहीं, उदयपुर में भी इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद किया गया है। राजस्थान का राजसमंद जिला उदयपुर सम्भाग में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एक जने के पहुंचने की सूचना मात्र से मची खलबली

आरोपी शंभूलाल रैगर - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज के पीछे उपदेश राणा नाम के व्यक्ति को बताया जा रहा। कुछ संगठनों के अनुसार उदयपुर में आज इस संभावित व्यक्ति के पहुंचने की उम्मीद है और रैली भी आयोजित की जा सकती है। इ​सलिए उदयपुर में धारा 144 भी लगाई गई। साथ ही उदयपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ​किए गए है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व उदयपुर के नजदीक राजसमंद जिले में एक सनकी ​हत्यारे ने लव जिहाद के नाम पर एक बंगाली मजूदर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। यहीं नहीं हत्यारे शंभूलाल ने हत्या का लाइव वीडियो बनाया और भड़काउ भाषणों के साथ उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें