फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक शख्स के कारण पुलिस-प्रशासन व लाखों लोग परेशानी में, कौन है ये...

Thu, 14 Dec 2017 10:59 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
उपदेश राणा
विज्ञापन
सोशल मीडिया के जरिए लोगों की साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाले एक शख्स ने कई जिलों की पुलिस व अधिकारियों की नींद हराम कर दी है।
विज्ञापन



दरअसल मामला राजस्थान के उदयपुर सम्भाग का है। उदयपुर सम्भाग में स्थित राजसमंद जिले में हुए लाइव मर्डर को लेकर एक शख्स व कुछ संगठन सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार उपदेश राणा नाम का यह शख्स लगातार एक समुदाय विशेष के खिलाफ बयानबाजी कर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़का रहा है। पुलिस और प्रशासन को उपदेश राणा के ही आने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अभी पुलिस जुटा रही है शख्स के बारे में जानकारी

फाइल फोटो।
उपदेश राणा ने फेसबुक के जरिए ही आज उदयपुर आने की भी जानकारी दी है। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए है और आनन-फानन में इंटरनेट बैन और धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

दरअसल कयास लगाए जा रहे हैं कि उपदेश राणा वही शख्स है, जिसने कोलकात्ता की टीपू सुल्तान मस्जिद के बर्खास्त इमाम के साथ हुई मारपीट की जिम्मेदारी ली थी। यह शख्स अक्सर फेसबुक पर भड़काऊ बयानबाजी करता है और एक समुदाय विशेष पर टिप्पणी करता है। यह स्वयं को एक हिंदुवादी संगठन का पदाधिकारी भी बताता है। जानकारी के अनुसार उपदेश राणा मूलत: उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें