फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swine Flu : खतरे की घंटी ! स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, देश में सबसे अधिक मामले राजस्थान और कर्नाटक से

Thu, 11 Aug 2022 09:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक केस के साथ सबसे अधिक मौतें भी दर्ज की गई हैं। वहीं सबसे अधिक केस जयपुर संभाग में दर्ज किए गए हैं। यहां 106 स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं। इसके अलावा डेंगू के मामले भी बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू - फोटो : Socia;l
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कोरोना के साथ ही स्वाइन फ्लू डराने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार इन्फ्लुएंजा एच1 एन 1 के देश में सबसे ज्यादा मामले राजस्थान और कर्नाटक में हैं। इसके अलावा राजस्थान में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक मौतें हुई हैं। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आठ अगस्त तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 130 मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें सात मरीजों की मौत हो गई है। राजस्थान में स्वाइन फ्लू से औसतन हर महीने एक रोगी दम तोड़ रहा है। दूसरी ओर कोरोना के अलावा बारिश के साथ डेंगू के मामले भी बढ़ने लगे हैं। 
 

प्रदेश में स्वाइन फ्लू की संभागवार स्थिति

स्वाइन फ्लू केस की संभागवार बात करें तो जयपुर से 106 केस, जोधपुर से 0, बीकानेर  से 5, अजमेर  से 9, उदयपुर  से 2, कोटा से 1, भरतपुर से  7 केस दर्ज किए गए हैं। इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक केस जयपुर शहर से आए हैं। राजधानी में 90 मरीज स्वाइन फ्लू के मिले हैं। इनमें से चार की मौत हो गई। टोंक में एक, सवाईमाधोपुर और सीकर में एक-एक रोगी की मौत हुई है। वहीं जोधपुर से इन्फ्लुएंजा एच1 एन 1 के एक भी केस नहीं आए हैं। 

विज्ञापन

राजस्थान के हाल
बीमारी केस मौत
स्वाइन फ्लू 130 7
डेंगू 1017 3
मलेरिया 138 0
चिकनगुनिया 102 0
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें