फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान गौरव सम्मान से प्रतिभाओं को किया सम्मानित, राज्यपाल बोले- प्रतिभाएं राष्ट्र-समाज की धरोहर

Mon, 03 Apr 2023 08:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा, प्रतिभाएं किसी एक समाज की नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र और समाज की धरोहर होती हैं। अगर अच्छे कार्यों का सम्मान होता है तो इससे पूरे समाज में एक सकारात्मक वातावरण बनता है।
 
विज्ञापन
राजस्थान गौरव सम्मान से प्रतिभाओं को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार को संस्कृति युवा संस्था द्वारा एक निजी होटल में आयोजित 'राजस्थान गौरव' सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान गौरव से अलंकृत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का अभिनंदन करते हुए सम्मानित प्रतिभाओं को भविष्य में इसी तरह समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करते हुए अपना सर्वोत्कृष्ट देने का आह्वान किया।

विज्ञापन


राज्यपाल मिश्र ने संस्कृति संस्था की ओर से पिछले 28 साल से 'राजस्थान गौरव' सम्मान, विद्यार्थियों को स्कॉलरिशप, जयपुर मैराथन आदि आयोजनों के लिए संस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीवन पथ पर वही व्यक्ति निंरतर आगे बढ़ते हैं, जो अपने लिए ही नहीं, बल्कि दूसरों के हित को ध्यान में रखते हुए काम करते हैं। उन्होंने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की और व्यस्टि नहीं समष्टि भाव की सर्व कल्याण की सोच से सभी को काम करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए भी अधिकाधिक कार्य करने की आवश्यकता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान गौरव से इनका हुआ सम्मान...
राज्यपाल कलरज मिश्र ने भारतीय सेना में कारगिल युद्व के नायक रहे रिटायर्ड कर्नल वी.एस. बालोठिया, सीनियर आईएएस अजिताभ शर्मा, भारतीय पुलिस सेवा के राजीव पचार, भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के आशु सिंह राठौड़, भारतीय राजस्व सेवा के नितिन कुमार जैमन, सवाई मान सिंह अस्पताल के अधीक्षक अचल शर्मा, दुबई के यंग एंटरप्रेन्योर अंकित जैन, शिव विलास रिसोर्ट के चैयरमेन स्वर्गीय बृजमोहन शर्मा, इंटरनेशनल वुडबॉल प्लेयर अजय सिंह, मांड गायिका बेगम बतूल, आईटी प्रोफेशनल सुदीप, व्यवसाय के क्षेत्र में प्रताप सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह और फुटबाल खिलाड़ी अजय सिंह मीणा आदि प्रतिभाओं को "राजस्थान गौरव" सम्मान से सम्मानित किया। शुरुआत में संस्कृति युवा संस्था के सुरेश मिश्रा ने संस्था की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों, सार्वजनिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एडवोकेट एचसी गणेशिया,  दिनेश शर्मा, गौरव धामाणी ने भी विचार रखे। राज्यपाल मिश्र ने पूर्व में संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें