युवाओं और स्टूडेंट्स में वर्तमान दौर में बढ़ते तनाव और दबाव को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय श्री राम चंद्र मिशन, हार्टफुलनेस संस्थान और एयू स्मॉल फायनेंस बैंक के सहयोग से जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी में 3 दिन का नि:शुल्क योग महोत्सव लगाने जा रहा है। ' हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान ' थीम पर सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक यह योग कार्यक्रम होगा। योग महोत्सव ' हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान ' थीम पर सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक यह योग कार्यक्रम होगा।
15 अगस्त तक 11 शहरों में होंगे योग महोत्सव
जयपुर के अलावा इसी तरह के योग महोत्सव का आयोजन 15 अगस्त तक 10 अन्य शहरों- जोधपुर, बीकानेर, सीकर, उदयपुर, डूंगरपुर, अलवर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, भीलवाड़ा में भी किया जाएगा। जिसमें 1 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे।
आंतरिक शांति, आनंद और कल्याण की खोज
व्यक्तिगत और कम्युनिटी लेवल पर आंतरिक शांति, आनंद और समग्र कल्याण की खोज में मदद करने के लिए हार्टफुलनेस योग और ध्यान कार्यक्रमों की यह श्रृंखला आयोजित की जा रही है। मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष रूप से केन्द्रित इन कार्यक्रमों में हार्टफुलनेस संस्थान के संस्थापक और श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष कमलेश पटेल के मार्गदर्शन में योग और ध्यान के कई प्रोग्राम शामिल हैं। ' बदलाव हमसे है’ सोच को आगे बढ़ाते हुए एयू स्मॉल फायनेंस बैंक इस कार्यक्रम से समाज कल्याण के लिए ज़रूरी बदलावों को लाने में सहयोग दे रहा हैI
डिप्रेशन, स्ट्रेस मैनेजमेंट, कंस्ट्रेशन, बीमारियों में फायदेमंद आसन-प्राणायाम कराए जाएंगे
राजस्थान विश्वविद्यालय की सक्रिय भागीदारी में जयपुर में होने वाले योग मोहत्सव में छात्र-छात्राओं को ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज समेत कई बीमारियों के लिए फायदेमंद आसन, प्राणायाम, मुद्राओं का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही डिप्रेशन, स्ट्रेस मैनेजमेंट, एकाग्रता, आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के लिए हार्टफुलनेस के प्राणाहुति आधारित ध्यान का तीनों दिन व्यावहारिक अभ्यास करवाया जाएगा। योग महोत्सव में छोटे बच्चों के मानसिक विकास के लिए ब्राइटर माइंड्स की इफेक्टिव टेक्नीक भी बताई जाएंगी। यह बच्चों की एकाग्रता और आत्मविश्वास की बढ़ोतरी में फायदेमंद होंगी। जयपुर में आयोजित योग महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन डिटेल हार्टफुलनेस ऑर्गनाइजेशन की वेबसाइट के लिंक https://hfn.link/hdd पर उपलब्ध है।
दुनिया के 150 देशों में 20 हजार ट्रेनर्स
हार्टफुलनेस के ध्यान सत्र पूरी तरह निशुल्क होते हैं। दुनियाभर में 150 से ज्यादा देशों में हार्टफुलनेस के 20 हजार से ज्यादा ट्रेनर्स हैं, जो इस सरल अभ्यास को बिना किसी फीस के उपलब्ध कराते हैं, ताकि हर एक व्यक्ति को इसका फायदा ममिल सके। जयपुर में व्यक्तिगत स्तर पर 60 से ज्यादा वॉल्यूंटीयर्स ट्रेनर्स की मदद से ध्यान का अभ्यास आसानी से किया जा सकता है। इसके साथ ही हार्टफुलनेस मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे भी इसका अभ्यास किया जा सकता है, हार्टफुलनेस ऐप एण्ड्रॉइड और एप्पल के प्ले स्टोर पर भी फ्री में उपलब्ध है। मन और हृदय के बीच एकरूपता लाने का अभ्यास इसमें कराया जाता है। जिससे मानसिक तनाव, क्रोध, तनाव में कमी आती है। हैप्पीनेस और वर्क परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी होती है। जिससे हमारे व्यवहार और सोच में स्थायी बदलाव आता है। इस नॉन प्रॉफिट आध्यात्मिक संस्था की स्थापना 1945 में हुई थी।
UNO से NGO के रूप में संबद्ध होकर फ्री मेडिटेशन
मौजूदा समय में यह संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के (UNDPI) से अन्तर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संस्था के रूप में सम्बद्ध है और दुनियाभर में आध्यात्मिकता के जिज्ञासुओं को मानव कल्याण के लिए हार्टफुलनेस मेडिटेशन का अभ्यास निःशुल्क उपलब्ध करवाता है। इसका विश्व मुख्यालय कान्हा शान्तिवनम् हैदराबाद में है। जहां पर दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन हॉल है, जो अपने आध्यात्मिक और सुखद पर्यावरणीय वातावरण के लिए विख्यात है।