फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: पुलिस कांस्टेबल को भीड़ ने सरेराह पीटा, युवक को अगवा कर फिरौती मांगने का आरोप

Mon, 03 Apr 2023 10:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Police Constable Thrashed: राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल की भीड़ ने जमकर पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया। कांस्टेबल को अस्तपताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि यह कांस्टेबल एक युवक का अपहरण कर लाया था। बाद में उसके परिजनों से पचास हजार रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
कांस्टेबल को भीड़ ने सरेराह पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के कानोता थाना इलाके में भीड़ ने राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल की सरेराह जमकर पिटाई कर डाली। आरोप है कि यह कांस्टेबल फिरौती के लिए एक युवक का अपहरण करके लाया था। बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची कानोता पुलिस ने कांस्टेबल को भीड़ से बचाकर छुड़ाया। कांस्टेबल से मारपीट की इस घटना का वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। बाद में उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मारपीट के शिकार हुए कांस्टेबल का नाम शैलेन्द्र बताया जा रहा है। वह किसी न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में लगा हुआ है। लेकिन पिछले छह-सात दिन से वह ड्यूटी से गैर हाजिर था। आरोप है कि कांस्टेबल ने खो-नागोरियान इलाके से अनमोल नाम के युवक को उठा लिया। वह अपने दो साथियों के साथ उसे कानोता रिंग रोड ले गया। उसके बाद उसने युवक के परिजनों को फोन कर 50 हजार रुपये की डिमांड की। इस पर परिजनों ने रुपये देने के बहाने कांस्टेबल को रिंग रोड पहुंचने की बात कही।

घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया...
वहां युवक के परिजनों और उनके साथ आए ग्रामीणों ने कांस्टेबल को पकड़ लिया और उससे मारपीट की। कांस्टेबल से मारपीट की सूचना पर कानोता पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शैलेन्द्र को उनसे छुड़वाया। अभी तक दोनों पक्षो की ओर से पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें