फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुट गया दूल्हा! हफ्ते भर साथ रहने के सात लाख...और आठवें दिन फुर्र हो गई नई नवेली दुल्हन

Mon, 03 Apr 2023 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Looteri Dulhan Story: लुट गया दूल्हा...यह शब्द सुनने और पड़ने में थोड़ा सा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ऐसा ही हुआ है। दरअसल, राजस्थान के जयपुर में एक दुल्हन शादी के आठवें दिन भाग गई। इतना ही नहीं सात दिन साथ रहने के सात लाख रुपये भी लिए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में एक दुल्हन शादी के सात दिन बाद भी पति के घर से भाग गई। इसके बाद पति राजपाल यादव ने वीकेआई थाने में पत्नी के खिलाफ लुटेरी दुल्हन का मामला दर्ज करवाया है। साथ ही गैंग के सदस्यों पर भी केस किया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया, पिछले दो साल से रोहिणी विहार में किराए पर रह कर फैक्ट्री में काम कर रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात शंकर यादव से हुई। शंकर ने अपने भाई दीपक यादव से मिलाया। शादी कराने की जिम्मेदारी ली। आरोपी चार फरवरी 2023 को उसे लेकर उज्जैन गए। दीपक ने सुनील, संदीप और विजय से मिलाया। संदीप को लड़की का भाई बता कर मिलाया गया।

शंकर और दीपक ने शादी करवाने के लिए 75 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके बाद फिर लड़की पूजा से मुलाकात कराई। इस दौरान आरोपियों ने दो लाख पांच हजार रुपये ले लिए। 11 फरवरी को आरोपियों ने उज्जैन में शादी करवा दी। इसके बाद भी आरोपियों ने दो लाख 20 हजार रुपये लिए। शादी के बाद पत्नी को लेकर जयपुर आ गया। इसके बाद 18 फरवरी को पूजा जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन


एमपी भेजी गई टीम...
वीकेआई थाना पुलिस ने बताया, राजपाल की शिकायत पर शंकर यादव उसका भाई दीपक यादव, सुनील विजौता, संदीप, विजय, रीना और पूजा शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक टीम को एमपी भेजा गया है। पीड़ित के साथ अलग-अलग तरीके से आरोपियों ने करीब पांच लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही एमपी की लुटेरी दुल्हन और उसके परिवार के लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें