फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख भागे ये तस्कर, कैंटर खोला तो नजारा रोंगटे खड़े करने वाला था

Mon, 08 Jan 2018 10:10 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गोवंश
विज्ञापन
गो-तस्करी के लिए कुख्यात हो चुके राजस्थान के दो जिलों मेंं पुलिस का भय तस्करों में खत्म हो गया है। बीती रात एक बार फिर से अलवर के चौपानकी में पुलिस ने 19 गोवंश से भरे कैंटर को जब्त किया गया है। इस क्षेत्र में गो-तस्करों के हौंसलों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे ग्रामीण रास्तों से नहीं स्टेट हाइवे से तस्करी की वारदातों का अंजाम देने लगे है। जानकारी के अनुसार अलवर में उपचुनाव के चलते पुलिस हाईअलर्ट है। इसी कारण पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस नाकाबंदी को देख गो-तस्कर कैंटर को दूर खड़ा कर फरार हो गए।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

बुरी हालत में ​मिला गोवंश

फाइल फोटो।
 इसके बाद पुलिस की ओर से उन्हें तलाशने का भी प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं पुलिस ने कैंटर से मुक्त कराए गए 19 गोवंश को नजदीकी गोशाला में भेज दिया। कैंटर में गोवंश को ठूस ठूंसकर भरा गया था। गौरतलब है कि अलवर व भरतपुर जिले में प्रतिदिन गो-तस्करी की वारदातें सामने आ रही है। इन क्षेत्रों में गो-तस्करों के हौंसले इतने बुलंद है कि वे पुलिस पर फायरिंग करने से भी नहीं चूकते। कुछ दिनों पूर्व पुलिस के साथ हुई  मुठभेड़ में एक गो-तस्कर की मौत हो गई थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें