फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन होने के चार साल बाद भी नौकरी नहीं मिली, उठाया ये कदम

Fri, 04 Aug 2017 04:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर एलडीसी भर्ती 2013 के चयनित अभ्यर्थियों ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। उन्होंने आयोग पर जान-बूझकर मामला अटकाने का आरोप भी जड़ा।
विज्ञापन


अजमेर में अभ्यर्थियों ने कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नियुक्ति दिलवाने की मांग की। चयनित अभ्यर्थी पिछले चार दिन से आयोग कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। इसके बावजूद किसी अधिकारी द्वारा सुध नहीं लेने से अभ्यर्थियों में गुस्सा व्याप्त है। गुस्साए अभ्यर्थियों ने आज यहां अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। अभ्यर्थियों ने कहा कि आयोग जान-बूझकर उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को अटका रहा है। पांच साल बाद भी अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने आयोग कार्यालय से कलक्ट्रेट तक रैली भी निकाली और कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में साफ लिखा गया कि यदि जल्द ही उनकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें