फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: शहीदों की विधवाओं ने बताई पुलिस की बर्बरता, पायलट ने कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Tue, 07 Mar 2023 07:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलवामा शहीदों की विधवाओं से मिलने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से महिलाओं ने बताई समस्या। पायलट ने समाधान और पुलिस पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।
विज्ञापन
सचिन पायलट और अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलवामा शहीदों की विधवाओं के विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पायलट से कहा कि राज्य सरकार ने 2019 में हुए आतंकी हमले के बाद शहीदों के परिवारों से किए गए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। इस पर पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पुलवामा शहीदों की विधवाओं की मांगों पर विचार करने की अपील की।

विज्ञापन




पुलिस का व्यवहार निंदनीय
पायलट ने अपने पत्र महिलाओं को उनका हक दिए जाने के बात कही। साथ ही पुलिस पर मारपीट करने का भी आरोप लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले की विधवाओं ने उनसे मुलाकात कर अपनी व्यथा बताई है। अपनी मांगों से अवगत कराया। पुलिस द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की जानकारी भी दी। विधवाओं के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सचिन पायलट के पत्र के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने उनसे शहीदों के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने के नियमों में ढील देने का आग्रह किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें