परवन नदी में कल नाव पलटने के बाद हुए हादसे में 15 लोगों के बहने के बाद लापता 4 लोगों का अब भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। कल रात को भी रेस्क्यू आॅपरेशन चलने के बाद आज सुबह फिर से रेस्क्यू शुरु किया गया जिसमें कम से कम 100 से भी ज्यादा लोगों की टीम लापता 4 लोगों की खोज में जुटी हुई है।
झालावाड़ की परवन नदी में कल दोपहर एक नाव पलटने से नाव में सवार करीब 15 लोग नदी में बह गए थे जिनमें से 4 लोग तो तैरकर बाहर आ गए वहीं 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। लापता 5 लोगों में से एक युवती की लाश टीम को नदी किनारे देर शाम मिल गई लेकिन बाकि 4 लोगों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार परवन नदी आज भी उफान पर है हालांकि यहां बारिश थोड़ी धीमी पड़ी है जिससे रेस्क्यू टीम को सर्च आॅपरेशन में ज्यादा कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।