बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाते अभिनेता जॉन अब्राहम
- फोटो : amar ujala
परमाणु स्थली के रूप में विश्वविख्यात पोकरण की धरा पर चल रही फिल्म 'परमाणु द स्टोरी आॅफ पोकरण' की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के अपने बीच पाकर स्टूडेंट्स फूले नहीं समाए।
फिल्म की शूटिंग के दौरान एक विद्यालय के दृष्य के दौरान जब जॉन पोकरण की एक निजी स्कूल पहुंचे तो विद्यार्थी झूम उठे। फिल्म की शूटिंग के बाद जॉन ने बच्चों के संग समय बिताया वहीं फोटो भी खिंचवाए। वहीं पोकरण की धरा पर शूटिंग के समापन के साथ ही बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ फिल्म यूनिट ने पोकरण की धरा को अलविदा कहा।
फिल्म शूटिंग के समापन के बाद जॉन ने पोकरण की जनता का आभार जताया वहीं परमाणु स्थली के नाम से विख्यात पोकरण की धरा की जमकर प्रशंसा की।