एक कॉलेज संचालक की करतूत ने शिक्षा महकमे को हिलाकर रख दिया है। आरोपी निजी कॉलेज संचालक ने राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री के सामने जोधपुर की जेएनवीयू यूनिवर्सिटी के वीसी को चांटा जड़ दिया।
एक कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई इस घटना से वहां बैठी मंत्री और तमाम लोग सन्न रह गए। दरअसल मामला बृहस्पतिवार को है, जब जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी के एमबीएम इंजिनियरिंग कॉलेज में एक कार्यक्रम चल रहा था।
इस दौरान में राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी व यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो आरपी सिंह मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान बाड़मेर जिले में स्थित एक निजी कॉलेज लव-कुश का संचालक खरताराम मंच पर आया और वीसी को थप्पड़ मार दिया।