अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-7 ने फ्लैट बेचकर कब्जा नहीं देने के मामले में सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय सहित एक अन्य के खिलाफ बजाज नगर थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
मामले के अनुसार नंदराम राणा ने अदालत में परिवाद पेश कर कहा कि उसने टोंक रोड स्थित सहारा प्राइम सिटी में 2004 में फ्लैट बुक कराया था। जिसका कब्जा 2012 तक दिया जाना था। आरोपियों की ओर से करीब 16 लाख रुपए का भुगतान लेने के बाद भी न तो आज तक कब्जा दिया और न ही फ्लैट का काम पूरा किया गया। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सुब्रतो रॉय व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।