फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर शहर में दो स्थानों पर खुलेआम फायरिंग, दहशत में...

Fri, 17 Mar 2017 01:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद कार को आग लगाने की घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों बदमाशों में पुलिस का कोई डर नहीं रहा है। इसकी बानगी शुक्रवार अलसुबह यहां दो पॉश कॉलोनियों में देखने को मिली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फायरिंग की घटना एक चिकित्सक व एक ट्रैवल व्यवसायी के घर के बाहर हुई। फायरिंग करने वालों ने ट्रैवल व्यवसायी की मर्सिडीज कार में भी पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि जोधपुर के शास्त्री नगर इलाके में इन्द्रा विहार स्थित जैन ट्रेवल्स के संचालक मनीष जैन के आवास पर शुक्रवार साढ़े छह बजे चार नकाबपोश युवकों ने फायरिंग करने के साथ ही घर के बाहर खड़ी लग्जरी कार में आग लगा दी। इसकी सूचना के बाद डीसीपी समीर कुमार सिंह स्थानीय पुलिस थानों के पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जैन के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, इसमें पूरी वारदात साफ—साफ दिख रही है।

फुटेज में चार नकाबपोश जैन के मकान के बाहर पहले तो जमकर फायर करते दिखे, उसके बाद आरोपितों ने कार को आग लगा दी और फरार हो गए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुटी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी मनीष जैन पर बाइक सवार दो युवकों ने उनके कल्पतरू स्थित आॅफिस में दिनदहाड़े फायरिंग का प्रयास किया था। इस सबंध में जैन ने शास्त्री नगर थाने में रिपोर्ट देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाई थी। इसके बावजूद पुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फायरिंग की दूसरी घटना सुबह करीब छह बजे पाल रोड स्थित श्रीराम हॉस्पिटल के मालिक डॉ. सुनील चंडक के घर के बाहर हुई। यहां बदमाशों ने घर के बाहर करीब दस राउंड फायर किए और भाग निकले। अब पुलिस इस जांच में भी जुटी है कि दोनों घटनाओं का आपस में कोई सबंध है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें