बहुचर्चित हिरण शिकार मामले में सलमान खान की ओर से लगाई गई एक एप्लीकेशन से उनकी मुसीबत बढ़ सकती है।
जोधपुर की सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में आज से उनके खिलाफ चल रहे कांकाणी हिरण शिकार मामले में अंतिम बहस शुरू होनी थी, लेकिन न्यायिक कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से मामला पांच अगस्त तक टल गया। विभिन्न मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर है। इस वजह से अदालतों में कामकाज प्रभावित हो रहा है।
पांच अगस्त को सुनवाई के वक्त सलमान खान भी उपस्थित हो सकते है। दरअसल, अंतिम बहस शुरू होने से पहले तत्कालीन वन अधिकारी ललित बोड़ा ने एक प्रार्थना पत्र दिया था कि सलमान खान ने कोर्ट को गुमराह करते हुए हाजिरी माफी ली थी। जिसमें उन्होंने स्वयं के अस्वस्थ होने का कारण दिया था, लेकिन वास्तव में सलमान खान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस पत्र में उनके खिलाफ केस दर्ज करने की गुहार की गई थी। ऐसे में सलमान की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है। क्योंकि, अंतिम बहस शुरू होने से पहले इस पर आदेश आवश्यक है।