फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों की मदद के लिए नहीं अंगूठी और सोने की चेन उतारने के लिए बढ़े हाथ

Sat, 22 Jul 2017 11:51 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर शव
विज्ञापन
जब सड़क हादसे होते है तो कई बार स्थानीय लोगों का अमानवीय चेहरा भी देखने को मिलता है। शनिवार को अहमदाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही एक बस उदयपुर के नजदीक पलट गई।
विज्ञापन



जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। लेकिन हादसे के तुरंत के बाद ऐसा कुछ भी देखने को मिला जिससे मानवीयता तार-तार होती दिखी। सड़क पर कराहते घायलों को मदद देने के स्थान पर कुछ अज्ञात लोग उनके हाथों से अंगूठी व सोने की चेन निकालते दिखे।


 
विज्ञापन

नहीं हुई अभी तक पहचान

दुर्घटनाग्रस्त बस
जबकि बेसुध पड़े घायलों की जेब की तलाशी लेने में ऐसे लोगों का दिल बिल्कुल नहीं पसीजा। दर्द से कराहते और खून से लथपथ लोगों को अस्पताल तो अवश्य पहुंचाया गया लेकिन उनकी ज्वैलरी उनके शरीर पर नहीं थी।


वहीं इस मामले में पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है। घटना की बाद काफी देर तक सड़क जाम रही जिस कारण वहां काफी भीड़ थी। इसलिए ऐसे अमानवीय कृत्य करने वाले लोगों की पहचान करना भी काफी मुश्किल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें