फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह गौरी, दिया इतने लीटर दूध! बनी 'नेशनल चैम्पियन'

Fri, 08 Dec 2017 11:40 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
खिताब के साथ गौरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूध देने के मामले में गौरी ने देश भर से आईं अपनी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया और नेशनल चेम्पियन बन गई।
विज्ञापन



दरअसल, पंजाब के पटियाला में आयोजित दसवीं नेशनल लाईव स्टॉक चैम्पियनशिप एंड एक्सपो-2017 में ख्वाजा की नगरी अजमेर की गाय 'गौरी' प्रथम स्थान पर रही। उसने 24 घंटे में 25 लीटर दूध देने का अपना रिकॉर्ड बनाया और उसके साथ ही 51 हजार रुपए का ईनाम भी जीत लिया। गौरी के मालिक को सम्मानपूर्वक 51 हजार रुपए का चैक पुरस्कार के रूप में दिया गया।

जानकारी के अनुसार देश भर की गायों को लेकर अधिक दूध देने की प्रतियोगिता में गौरी पिछले कई सालों से जीतती आई है।
विज्ञापन

नेशनल लाईव स्टॉक चैम्पियनशिप एंड एक्सपो-2017 में पहुंची इतनी गायें

गौरी - फोटो : अमर उजाला
अजमेर निवासी गणपत सिंह शेखावत ने बताया कि उसकी गाय ने पटियाला में आयोजित दसवीं नेशनल लाईव स्टॉक चैम्पियनशिप एंड एक्सपो-2017 में वह उसकी गाय को लेकर गया था। यहां देश भर से 33 गायें हिस्सा लेने आई थीं। इस प्रतियोगिता में गौरी ने  24 घंटे में 25 लीटर 40 ग्राम दूध देकर सभी को हरा दिया और पहला पुरस्कार जीता।

शेखावत ने कहा कि गौरी इससे पहले भी कई प्रतियोगिताएं जीत चुकी है। पुष्कर मेले में भी गौरी हमेशा सबको शिकस्त देकर इनाम जीतती है। शेखावत डेयरी फॉर्म चलाते हैं और वर्ष 2010 से गौरी की देखरेख कर रहे हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें