फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, लगाए जाएंगे 300 डस्टबिन

Sat, 03 Jun 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करते महापौर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जयपुर नगर निगम के महापौर अशोक लाहोटी ने शनिवार को वार्ड 32 में किरण पथ, मानसरोवर में निर्मित सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। साथ ही, सांसद कोष से ली गई सीवर जेटिंग मशीन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वार्ड 32 के लोगों को काफी दिनों से सुविधाओं के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर यहां के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम को इससे अवगत कराया। इसके बाद यहां सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स का निर्माण हुआ। महापौर अशोक लाहोटी ने शनिवार को इसका लोकार्पण किया। इसके साथ ही क्षेत्र में 50 लाख रुपए की सड़कों के कार्य का शुभारंभ भी किया गया।

इस मौके पर महापौर ने मध्यम मार्ग पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दुकान के बाहर डस्टबिन रखने और पॉलीथिन का प्रयोग बिल्कुल बंद करने की हिदायत दी। महापौर ने मध्यम मार्ग पर दुकानदारों से दुकान के बाहर किए गए अतिक्रमणों को तुरंत हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने घोषणा की कि मध्यम मार्ग का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसके अंतर्गत बिजली व टेलीफोन लाइनों को भूमिगत करने का कार्य होगा। साथ ही, मध्यम मार्ग पर नगर निगम जयपुर की ओर से 300 डस्टबिन लगाए जाएंगे। इसके अंतर्गत प्रत्येक 10 दुकानों के बाहर एक डस्टबिन रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर उप महापौर मनोज भारद्वाज, पार्षद जया जैन, मुकेश लख्याणी सहित कई पदाधिकारी और लोग उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें