फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अय्यर पीएम मोदीजी से माफी मांगें, बोले कांग्रेस के गुजरात चुनाव प्रभारी

Thu, 07 Dec 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Display Image - फोटो : Twitter
विज्ञापन
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कांग्रेस नेता द्वारा 'नीच' कहे जाने के बाद उनकी अपनी ही पार्टी में कड़ी आलोचना हो रही है। मणिशंकर अय्यर के इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस के गुजरात चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत ने अय्यर को पीएम से माफी मांगने की अपील की है।
विज्ञापन



गहलोत ने आज अय्यर का बयान मीडिया में आ जाने के तुरंत बाद ट्विटर पर लिखा 'राहुल गांधी जी तमाम कांग्रेस लीडर्स और वर्कर्स को पहले ही पाबन्द कर चुके हैं कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा के प्रतिकूल कोई नहीं बोलेगा इसके बावजूद मणिशंकर अय्यर द्वारा बोले गए बोल दुर्भाग्यपूर्ण हैं मैं इनकी निंदा करता हूं, अय्यर को PM मोदी जी से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

राहुल ने कहा हम उनके जैसे नहीं इसलिए माफी मांगे अय्यर

rahul gandhi
इससे पहले राहुल गांधी ने खुद भी ट्विटर के माध्यम से अपनी ही पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर से माफी मांगने को कह दिया है। राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा कि भाजपा और प्रधानमंत्री भले ही हमारी पार्टी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करती हो मगर कांग्रेस पार्टी की ऐसा करने की ना तो कोई परंपरा रही है और न ही विचारधारा। मैं मणिशंकर अय्यर द्वारा अमर्यादित भाषा से कतई इत्तेफाक नहीं रखता हूं। मैं और मेरी पार्टी उम्मीद करते हैं कि अय्यर जल्द से जल्द पीएम मोदी से माफी मांगेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें