राजसमंद में हुए लाइव मर्डर मामले में गृहमंत्री ने कहा है कि फिलहाल घटना में लव जिहाद का कनेक्शन अभी साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना को लव जिहाद से जोड़ना जल्दबाजी होगा। जांच में पता चलेगा कि घटना को अंजाम देने के पीछे क्या उद्देश्य रहा होगा।
राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने आज पत्रकारों से कहा कि मुख्य आरोपी शंभुलाल द्वारा ये हत्या किसी बात से आक्रोशित होकर की गई लगती है। हालांकि आरोपी द्वारा इस घटना को अंजाम देने के पीछे की मानसिकता क्या थी ये एक जांच का विषय है।
उन्होनें कहा कि फिलहाल पुलिस इस जघन्य अपराध के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है, जिसके लिए हमने एक स्पेशल टीम का गठन भी कर दिया है।