फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सड़क हादसे में घायल तेंदुए को किया गया रेस्क्यू, रेंगकर जंगल जाने की कर रहा था कोशिश

Sun, 18 Dec 2022 02:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मालवीय नगर में कुछ लोगों ने घायल तेंदुए को देखा। उसके दोनों पैर चोटिल थे। इसके बाद लोगों ने वनविभाग को सूचना दी। वन विभाग ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
घायल पैंथर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर शहर में शनिवार को तेंदुआ के मूवमेंट से सनसनी फैल गई। तेंदुआ किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था। इस कारण उसके दोनों पैर चोटिल हो गए थे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू किया।

विज्ञापन


लोगों ने शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे जवाहर नगर बाइपास पर तेंदुआ सड़क पर आ गया था। इस दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। ऐसे में लेपर्ड चल भी नहीं पा रहा था। वह दीवार के सहारे धीरे-धीरे रेंगते हुए जंगल जाने की कोशिश कर रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे में उसे रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद किया। फिर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में ले गई।


मालवीय नगर में रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने सड़क किनारे लेपर्ड दिखा। वो गाड़ी देखकर खंभे के पीछे छिपने की कोशिश करने लगा लेकिन उससे चला भी नहीं जा रहा था। कुछ देर वह रेंग-रेंग कर चला और सड़क किनारे ही रुक गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें