फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरण शिकार मामला: जिप्सी लेकर जा रहा शख्स था सलमान, हाथ में थी बंदूक

Mon, 25 Sep 2017 08:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार के मामले में आज अभियोजन पक्ष के वकील ने गवाहों द्वारा दिए गए बयानों को पढ़कर सुनाया। 
विज्ञापन


सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में आज भी अभियोजन अधिकारी की अंतिम बहस अधूरी रही है। आगे की बहस मंगलवार को होगी। कोर्ट में अभियोजन अधिकारी भवानी सिंह भाटी ने शनिवार को अधूरी रही अंतिम बहस को आगे बढ़ाते हुए आज दो गवाह शेराराम व मांगी लाल के बयानों को पढ़ा। 

गवाहों ने अपने बयानों में कहा था कि घटना के दिन दोनों गवाहों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी। वे मौके पर पहुंचे तो वहां पूनमचंद और छोगाराम पहले से मौजूद थे। उस वक्त सलमान खान जिप्सी  लेकर जा रहा था और उसके हाथ में बंदूक थी। जिप्सी  में सात लोग थें जिनमें दो आगे व पांच पीछे की सीट पर थे। इनमें तीन महिलाएं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी सुनवाई के लिए 7 बार पेश हो चुके हैं गवाह

salman khan
आज अंतिम बहस के दौरान सलमान की अधिवक्ता मुम्बई से मानसी व जोधपुर से हस्तीमल सारस्वत,अन्य आरोपियों के अधिवक्ता मनीष सिसोदिया व केके व्यास विश्नोई समाज के अधिवक्ता महिपाल विश्नोई मौजूद रहे।

गौरतलब है कि सलमान खान सैफअली खान,नीलम,तब्बू व सोनाली बेन्द्रे पर शिकार का आरोप है । अंतिम बहस को लेकर लगातार गवाहों की सात बार पेशियां हो चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें