अपने शहर पहुंचने के बाद विनर ट्रॉफी के साथ इंडियाज बेस्ट जुड़वा जोड़ी हर्षा और वर्षा कोठारी
- फोटो : amar ujala
जी टीवी के इंडियाज बेस्ट जुड़वां कार्यक्रम में विजेता बनने वाली हर्षा और वर्षा ने देश के साथ ही अपने शहर का नाम रोशन करते हुए यह खिताब हासिल किया है। खिताब जीतने के बाद भारत की सबसे बेस्ट जुड़वा जोड़ी अपने शहर पहुंची।
हर्षा और वर्षा के लिए ख्वाजा की नगरी अजमेर में एक विजयी जुलूस भी निकाला गया, जहां रास्तों पर उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर्षा-वर्षा अजमेर के अनिल कोठारी की जुड़वां बेटियां हैं। दोनों ने कार्यक्रम का हर टास्क बहुत ही शानदार तरीके से पूरा करके देश के सभी जुड़वां को शिकस्त दी और फाइनल मुकाबले में विनर रहीं।