बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार के मामले में आज अभियोजन पक्ष के वकील ने गवाहों द्वारा दिए गए बयानों को पढ़कर सुनाया।
सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में आज भी अभियोजन अधिकारी की अंतिम बहस अधूरी रही है। आगे की बहस मंगलवार को होगी। कोर्ट में अभियोजन अधिकारी भवानी सिंह भाटी ने शनिवार को अधूरी रही अंतिम बहस को आगे बढ़ाते हुए आज दो गवाह शेराराम व मांगी लाल के बयानों को पढ़ा।
गवाहों ने अपने बयानों में कहा था कि घटना के दिन दोनों गवाहों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी। वे मौके पर पहुंचे तो वहां पूनमचंद और छोगाराम पहले से मौजूद थे। उस वक्त सलमान खान जिप्सी लेकर जा रहा था और उसके हाथ में बंदूक थी। जिप्सी में सात लोग थें जिनमें दो आगे व पांच पीछे की सीट पर थे। इनमें तीन महिलाएं थी।