फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां पिटे थे भंसाली वहां इस बहुचर्चित फिल्म की शूटिंग करने पहुंची ये बेबाक एक्ट्रेस

Wed, 25 Oct 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राजपूत समाज द्वारा विरोध के बाद विवादित फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग भले ही नहीं हो पाई हो मगर अब एक नई बहुचर्चित कहानी आमेर के महलों में फिल्माई जा रही है। 
विज्ञापन



बॉलीवुड की बेबाक अदाकारा कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग आज से जयपुर के आमेर में शुरू हुई है। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आज बॉलीवुड एक्ट्रेस कंंगना रनौत भी आज जयपुर पहुंची।

जानकारी के अनुसार फिल्म के एक भाग को आमेर में शूट किया जाएगा, जिसे लेकर महल में सेटअप पहले ही तैयार कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग देखने आज भारी संख्या में लोग जमा हुए, वहीं स्थानीय लोग भी शूटिंग देखने आमेर महल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई बनी हैं कंगना

फाइल फोटो
इस फिल्म में कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही है। फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के जीवन को दिखाया जाना है, इसलिए ए​तिहासिक स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की जा रही है।

फिल्म की शूटिंग आमेर के साथ साथ नाहरगढ़ और जयगढ़ के किलों पर भी होगी और यु्द्ध के कुछ सीन भी यहीं शूट किए जा सकते हैं। फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें