फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का मदीना में भी आज तक गाय की कुर्बानी नहीं हुई - इंद्रेश

Thu, 01 Jun 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
senior RSS leader Indresh Kumar
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने केरल में हुए गौवध को लेकर कहा है कि मक्का मदीना में भी आज तक गाय की कुर्बानी नहीं हुई है। साथ ही वैटिकन सिटी में गाय की कुर्बानी की घटना सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी इंद्रेश कुमार गुरुवार को जयपुर में थे। आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने पत्रकारों से कहा गोश्त खाना मौलिक अत्याचार है। गौमांस खाने वालों की वकालत करने वाला शैतान की पार्टी से जुड़ा होता है। धर्म परिवर्तन करवाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्मांतरण तभी होता है जब एक धर्म दूसरे धर्म से घृणा करता है। देश में 90 फीसदी मुस्लिम कन्वर्टेड हैं। उन्होंने ट्रिपल तलाक का मुद्दा भी छेड़ा। उन्होंने ट्रिपल तलाक को मुस्लिम समाज में एक सामाजिक बुराई की तरह बताया है।

ट्रिपल तलाक को लेकर उनका मानना है कि इसका सबसे ज्यादा असर महिला वर्ग पर होता है। ट्रिपल तलाक अमानवीय है, जिसका परिणाम महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। इस सामाजिक व्यवस्था में उन्हें इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। हांलाकि अब मुस्लिम धर्म सुधार की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने कहा कि तीन तलाक का असर हम इस तरह भी देख सकते हैं, जो महिलाएं ट्रिपल तलाक का दंश झेल रही हैं, उनके साथ तीन- तीन  बच्चे हैं। जिनकी जिम्मेदारी महिला पर होती है। उनके साथ यह नाइंसाफी है।

इंद्रेश कुमार हमारे देश की एक एक इंच भूमि सुरक्षित है। जिस पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। अपने देश की जमीन को सुरक्षित करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की जा सकती है। अब तो भारत की जयकार हमारे ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी हो रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें