फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णनगरी में चोरों के हौसले बुलंद,घर के आगे खड़ी कार उड़ाई

Tue, 13 Jun 2017 01:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार दो कार चोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में चोरों के हौसले बुलंद है। स्वर्णनगरी में लगातार वाहनों व मोटर साइकिलों की चोरियों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वहीं सरहदी जिले की पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है। 
विज्ञापन


स्वर्णनगरी की अचलवंषी कॉलोनी में कमलकिशोर भूतड़ा के घर के आगे खड़ी टवेरा गाड़ी चोर लेकर रफू चक्कर हो गए। जब सवेरे घर के आगे गाड़ी नहीं नजर आई तो पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। वहीं चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

भूतड़ा के घर के आगे टेंट हाउस के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिसमें गाड़ी जाती हुई साफ नजर आई। जानकारी के अनुसार रात्रि में करीब 1 बजे बाइक पर दो युवक बैठकर आए। बाइक सवार युवकों ने कॉलोनी में करीबन आधा घंटा रैकी की। 
विज्ञापन


बाइक सवारों की रैकी का माजरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। कुछ ही समय बाद भूतड़ा की टवेरा गाड़ी निकलती नजर आई। संभावना जताई जा रही है कि बाइक सवारों में एक ने गाड़ी चुराई है वहीं दूसरा बाइक पर भाग निकला। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें