फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विस परीक्षा: पिता के बाद बेटा भी बना आईएएस, राजस्थान से 50 से ज्यादा चयनित

Thu, 01 Jun 2017 10:30 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2016 के नतीजे बुधवार शाम को घोषित कर दिए गए। सफलता की लिस्ट में राजस्थान के 50 से ज्यादा अभ्यर्थी सम्मलित है। यहां एक आईएएस पिता का बेटा भी आईएएस बन गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को आए परिणाम में राजस्थान से चयनित कई अभ्यर्थी ऐसे भी रहें है, जिनके या तो पिता या पति वर्तमान आईएएस है। इनमें प्रमुख नाम है राजस्थान डिस्कॉम के चेयरमैन श्रीमत पांडे का है। उनके बेटे नीतीश पांडे ने 141वीं रैंक हासिल की है। जानकारी के अनुसार नीतीश ने मद्रास आईआईटी से इंजीनियरिंग की है। वे एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते है। इसके अतिरिक्त राजस्थान के चौमू निवासी आईएएस घनश्याम मीणा की पत्नी अनीता मीणा भी सफल अभ्यर्थीयों की लिस्ट में सम्मलित है। उन्होंने 350वीं रैंक हासिल की है।

वहीं जानकारी के अनुसार राजस्थान से 50 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा में बाजी मारी है। जिनमें प्रमुख है भरतपुर जिले के शैलेन्द्र सिंह जिनकी 38वीं रैंक है। वहीं जोधपुर के अक्षय ने 40वीं रैंक हासिल की है। जबकि भरतपुर जिले के ही गौरव सिंह ने 46वीं रैंक हासिल की है। उदयपुर के मिलिंद बाफना ने 61वीं व जयपुर के अभिषेक ने 72वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें