राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव कर दिए हैं। राज्य सरकार ने बुधवार देर रात को दो अलग-अलग आदेश जारी कर 18 आईएएस (IAS) और 39 आईपीएस (IPS) के तबादलें कर दिए हैं। सरकार की ओर से जारी सूची में आईएएस नीरज. के .पवन सहित कई चर्चित नाम शामिल है। वहीं आईपीएस में भी जयपुर रैंज के आईजी सहित 15 जिलों के एसपी को भी बदला गया हैं। इसी क्रम में आरपीएससी के सचिव को भी उनके पद से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार विवादों में रहे अधिकारी सरकार के निशाने पर रहे हैं।
डॉ. नीरज के. पवन और आईएएस प्रदीप गावंडे पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। दोनों अधिकारियों पर एसीबी ने केस भी दर्ज कर रखा है। अब सरकार ने इनका तबादला कर दिया है। वहीं प्रदीप गावंडे को आरएसएलडीसी के एमडी पद से हटाकर निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग में तैनात किया गया है। इसके अलावा गुर्जर आंदोलन में सरकार की ओर से मध्यस्ता के लिए भेजे गए पवन को रोजगार कौशल से हटाकर बीकानेर में आयुक्त उपनिवेशन विभाग दी गई है।
यहां देखें 18 आईएएस की लिस्ट जिनके तबादले किए गए हैं...
जयपुर के एडिशनल कमिशनर राहुल प्रकाश को भी हटाकर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में लगा दिया गया है। वह 2019 से ही जयपुर कमिश्नरेट में तैनात थे। हवा सिंह घुमारिया को भी जयपुर रेंज आईजी पद से हटा दिया गया है। माना जा रहा है कि एसपी विवादों के कारण चर्चा में थे। उन्हें मुख्यालय भेज दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सिक्योरिटी में तैनात आईजी संजय श्रोत्रिय को वहां से हटाकर जयपुर रेंज लगाया गया है। कोटा ग्रामीण विवादों में रहे शरद चौधरी को हटाकर वहां पर बांसवाड़ा से रवींद्र सिंह सैनी को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि तबादले की एक सूची अभी और आनी है।
यहां देखें 39 आईपीएस की लिस्ट जिनके तबादले किए गए हैं...