नाट्यकुलम संस्था की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल समर कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इन कैम्पों में इन बच्चों की प्रतिभा को निखारा जाएगा। इन बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए 1 जून से 30 जून तक नाट्यकुलम संस्थान आवासीय भवन अजमेर रोड पर दिव्यांग कला शिविर-2017 का आयोजन किया जाएगा।
रवीन्द्र मंच सोसायटी और नाट्यकुलम के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगों व नेत्रहीनों के लिए एक माह के शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में प्रदेशभर की विभिन्न संस्थाओं और स्कूलों के लगभग 50 बच्चे भाग लेंगे। शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का उचित अवसर प्रदान किया जाएगा। शिविर के दौरान नाटक, संगीत, नृत्य और चित्रकला के साथ-सात हस्तकला का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही शिविर के दौरान दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर का समापन के मौक पर तीन दिवसीय समारोह होगा। इस समारोह में नाट्य, संगीत और नृत्य संध्याओं का आयोजन होगा। जहां शिविर में भाग लेने वाले बच्चों अपनी सीखी हुई कला का प्रभावी प्रदर्शन करेंगे।