हावड़ा से चलकर श्रीगंगानगर आने वाली गाड़ी संख्या 13007/13008 को रविवार के दिन लिंक रैक में देरी होने के कारण रद्द कर दिया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि लिंक रैक में देरी होने के कारण हावड़ा से श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार 28 मई को हावड़ा से रद्द कर दिया गया है वहीं अब श्रीगंगानगर से चलकर हावड़ा की ओर जाने वाली गाड़ी को 30 मई के दिन श्रीगंगानगर से रद्द किया गया है।
छुट्टियों के सीजन में इस ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ा है।