फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ाया 2 करोड़ 9 लाख का सोना, स्पीकर में मिला तीन किलो गोल्ड

Fri, 16 Dec 2022 08:31 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कस्टम विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से 2 करोड़ 9 लाख का सोना जब्त किया है। एक यात्री टॉर्च में तो दूसरा स्पीकर में सोना छिपाकर लाया था।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट पर जब्त सोना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। खाड़ी देशों से सोना तस्करी कर राजस्थान लाया जा रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार और गुरुवार की कार्रवाई में कस्टम ने 2 करोड़ 9 लाख का सोना जब्त किया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को दुबई से देर रात आने वाली एक फ्लाइट से दुबई से एक यात्री आए। कस्टम ने यात्री से पूछताछ की। अधिकारियों ने सामान की तलाशी ली तो एक स्पीकर में प्लेट की शेप में 3 किलो 495 ग्राम गोल्ड रखा मिला। अधिकारियों ने यात्री से तस्कर के बारे में पूछा तो यात्री ने कोई जानकारी नहीं दी। स्पीकर से निकले सोने की कीमत करीब 1 करोड़ 95 लाख रुपए है।

टॉर्च से निकला सोना

कस्टम अधिकारियों ने गुरुवार सुबह फ्लाइट आने पर यात्री से पूछताछ की गई। उसके पास से एक टॉर्च मिली। उसमें बिस्किट की शेप में 254 ग्राम गोल्ड रखा था। जिसकी कीमत 14 लाख रुपये आंकी गई। कस्टम अधिकारियों ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें