फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gehlot Vs Pilot: राजस्थान में फिर पोस्टर विवाद, कार्यकर्ता का आरोप-पायलट के पोस्टर फाड़े और जलाए गए

Fri, 09 Dec 2022 12:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और होर्डिंग्स को फाड़े जाने को लेकर आलाकमान को शिकायत भेजी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसी नेता या किसी और के इशारे पर ये पोस्टर फाड़े गए और होर्डिंग्स हटा दिए गए।
विज्ञापन
सचिन पायलट और राहुल गांधी के पोस्टर जलाए - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात, हिमाचल में विधानसभा चुनाव और सरदारशहर में उपचुनाव निपटने के बाद एक बार फिर राजस्थान में गहलोत बनाम पायलट का माहौल बनने लगा है। पहले पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर गुजरात हार का ठीकरा गहलोत पर फोड़ा। अब अलवर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पूर्व मंत्री सचिन पायलट के पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता संतराम पटेल ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मालाखेड़ा के आसपास कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व मंत्री सचिन पायलट के पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने आलाकमान को शिकायत भेजी है। संतराम पटेल ने कहा कि मालाखेड़ा के आसपास राहुल गांधी और सचिन पायलट के पोस्टर और कुछ हॉर्डिंग्स लगवाए थे। जिनको रात को फाड़ दिया गयाा। यहां तक की कुछ पोस्टर कुछ जला दिए गए। पायलट समर्थकों का कहना है कि यह औछी हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यकर्ता अपने साथ सबूत के तौर पर जले पोस्टर भी लेकर आए।

विज्ञापन

'कार्यकर्ताओं की आवाज दबाई नहीं जा सकती है'
कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पोस्टर में राहुल गांधी और सचिन पायलट की फोटो प्रमुखता से लगवाई गई थी। इसलिए किसी नेता या किसी और के इशारे पर ये पोस्टर फाड़े गए और होर्डिंग्स हटा दिए गए। राहुल गांधी और सचिन पायलट युवाओं के नेता है। ऐसे पोस्टर फाड़ कर कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले भी अशोक गहलोत और सचिन पायलट के पोस्टर और हॉर्डिंग्स को लेकर विवाद हो गया था। झालावाड़ में भारत जोड़ो यात्रा की स्वागत में पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए थे। जिनमें राहुल गांधी और सचिन पायलट नजर आ रहे थे लेकिन गहलोत की तस्वीर नहीं लगाई गई थी। उसके बाद पायलट समर्थकों ने भी गहलोत गुट पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पायलट के पोस्टर को हटवा दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें