फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : सरकारी विवि के वीसी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर, फर्जी जानकारी देने का मामला

Thu, 21 Apr 2022 05:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जयपुर

सार

मोहनलाल सुखाड़िया विवि, उदयपुर के वाइस चांसलर प्रो. अमेरिका सिंह, सीकर के गुरुकुल शिक्षण संस्थान के संस्थापक ट्रस्टी रंजीत सिंह के नाम एफआईआर में दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस ने एक सरकारी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन सभी पर एक नई निजी यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए प्रस्तावित बिल में फर्जी जानकारी देने के मामले में कार्रवाई की गई है। पिछले महीने घोटाले के सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने मसौदा बिल को वापस लिया था।

विज्ञापन


मोहनलाल सुखाड़िया विवि, उदयपुर के वाइस चांसलर प्रो. अमेरिका सिंह, सीकर के गुरुकुल शिक्षण संस्थान के संस्थापक ट्रस्टी रंजीत सिंह के नाम एफआईआर में दर्ज हैं।

इनके अलावा विधि कॉलेज, अलवर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजय बेनीवाल, राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर के प्रो. जयंत सिंह व उदयपुर से प्रो. घनश्याम सिंह राठौड़ भी आरोपी बनाए गए हैं। बिल 22 मार्च को पारित होने वाला था, लेकिन विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने विधानसभा में मसौदा बिल को कागजी बताया, जिसे सरकार को वापस लेना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें