फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में कहर बरपा रही सर्दी, एक और किसान की मौत

Fri, 05 Jan 2018 03:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सर्दी का सितम जारी है। रेगिस्तानी इलाकों से लेकर गांव-ढाणी तक हर कोई सर्दी से बचने के इंतजाम में जुटा है। वहीं, अलवर में एक और किसान की सर्दी के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलवर में कोटकासिम थाना क्षेत्र के बिलाहेड़ी गांव में सर्दी से किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 43 वर्षीय किसान कृष्णलाल यादव बीती रात खेत पर फसलों की सार-संभाल करने गया था। इसी दौरान खेती का कार्य करते समय वह तेज सर्दी की चपेट में आ गया और गश खाकर खेत में ही गिर पड़ा। जब ढूंढते हुए परिजन खेत में पहुंचे तो तुरंत कृष्णलाल को लेकर कोटकासिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने किसान कृष्णलाल को मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से अलवर जिले में सर्दी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। यहां तक कि पिछले दिन की तुलना में यहां रात के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है। अलवर का न्यूनतम तापमान बीती रात 0.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पहले भी लगाया था ये आरोप

इससे पहले भी अलवर में तेज सर्दी के चलते किसान की मौत का मामला सामने आया था। 13 दिसम्बर की रात एमआईए थाना इलाके के ग्राम बाम्बोली में किसान की मौत हो गई थी। यहां गांव में रहने वाला विजय जाट खेतों में गेहूं की फसल में पानी दे रहा था।

इसी दौरान वह अचेत हो गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे उसे बाम्बोली अस्पताल लेकर गए। यहां से विजय को अलवर रैफर कर दिया गया। अलवर लाने पर चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि समय पर बिजली नहीं मिलने के चलते देर रात तक किसानों को ठंड में पानी देने को मजबूर होना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर, पिलानी और अलवर में सर्दी का प्रकोप ज्यादा है। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें