फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में काम बंद तो चीनी अधिकारियों ने लगवाए स्टाफ से ठुमके!

Thu, 12 Oct 2017 04:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले कई औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में दूसरे देशों के लोग भी कार्य करते हैं। ऐसे में इन्हें कई बार बहुत कुछ सहना भी पड़ता है, लेकिन इस बार तो हद हो गई। इनके साथ ऐसा हुआ कि वेतन के लिए नाच तक दिखाना पड़ा।
विज्ञापन


यह शर्मनाक वाकया सामने आया है अलवर के भिवाड़ी में स्थित एक बैट्री बनाने वाली कंपनी में। इस फैक्ट्री में कार्यरत चाइनीज अधिकारियों पर आरोप है उन्होंने यहां काम करने वाली भारतीय महिलाओं से जबरन डांस करवाया है।

यहीं नहीं, यहां कार्यरत कर्मचारियों का आरोप है कि फैक्ट्री के अधिकारी जबरन मशीनों की सफाई करवाते हैं और पुश अप करने के लिए भी मजबूर करते हैं। दरअसल इस फैक्ट्री में प्रोडेक्शन लगभग बंद हो चुका है। यहां के कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन भी नहीं मिला। जिसके चलते कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करते आ रहे है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

कार्रवाई का आश्वासन दिया

फाइल फोटो।
अब कर्मचारियों के अधिका​रियों पर इस तरह के आरोप फैक्ट्री प्रबंधन की मुश्किलों में इजाफा कर रहे है। वहीं भारतीय महिला स्टाफ के फैक्ट्री में डांस करते हुए ​वीडियो भी वायरल हुए हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। कर्मचारी अब इस मामले की जांच कराने की भी मांग पर अड़ गए हैं। वहीं भिवाड़ी में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए राजस्थान के यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने मामले की जांच उच्च स्तरीय कमेटी से करवाने का आश्वासन दिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें