फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 46 हजार से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस होने जा रहे हैं रद्द, ये है कारण

Thu, 12 Oct 2017 04:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वाले करीब 46 हजार वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने की योजना तैयार कर ली गई है। राजस्थान का परिवहन विभाग अब तक करीब 11 हजार लाइसेंस को रद्द कर भी चुका है। वहीं अब ट्रैफिक पुलिस की सिफारिश पर जल्द ही सभी 46  हजार ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने मिलकर प्रदेश में यातायात नियमों और उसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए यह पहल शुरू की है। इस बात की जानकारी सेफ्टी काउंसिल की बैठक के बाद राजस्थान के परिवहन मंत्री युनूस खान ने दी और कहा कि अब तक करीब 11 हजार ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द किया जा चुका है।

परिवहन मंत्री ने आज सेफ्टी काउंसिल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा रोड सेफ्टी के लिए 80 करोड़ रुपए दिए गए हैं जिनमें ट्रैफिक पुलिस के बेड़े में 20 नई इंटरसेप्टर गाड़ियां दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड सेफ्टी से जुड़ेंगे स्कूली छात्र

डेमो इमेज
परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस अब सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ेगी, जिसके लिए प्रदेशभर से करीब 821 थानों को 10-10 हजार रुपए की राशि सौंपी गई है। इसके अलावा 12 ऑटोमेडेट एवं 25 ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है ताकि नए ड्राइविंंग लाइसेंस जारी करने से पहले चालकों का सही ढंग से परीक्षण किया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें