फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वेतन घोटाले' को लेकर थमे बसों के पहिए

Tue, 18 Jul 2017 03:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते चालक परिचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिटी बस सेवा का संचालन कर रही कंपनी में कथित वेतन घोटाले के चलते राजस्थान के कोटा शहर में सिटी बस सेवा ठप रही। 
विज्ञापन


कोटा में सिटी बस सेवा संचालन कर रही कम्पनी में वेतन-भत्तों के विवाद के चलते ठेका कर्मचारियों ने आज प्रदर्शन किया। इस दौरान बसों का संचालन भी ठप रहा। कोटा में सिटी बसों का संचालन नगर निगम ने प्राइवेट कम्पनी को सौंप रखा है। कम्पनी का बसों के चालक और परिचालकों के बीच वेतन तथा अन्य देय सुविधाओं को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते आज इन्होंने बसों को संचालन रोक दिया और प्रदर्शन किया। कुन्हाड़ी डिपो पर 32 बसों के साथ किए गए प्रदर्शन के दौरान भ्रष्टाचार का पुतला फूंका। कर्मचारियों का आरोप है कि कम्पनी नियम-कायदों को ताक में रखकर काम कर रही है। उन्हें कम वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने वेतन में घोटाला करने और कंपनी द्वारा बस के पुर्जे बदलने का भी आरोप लगाया है। सिटी बस के कर्मचारियों के इस विरोध प्रदर्शन में निर्दलीय पार्षद मोहम्मद हुसेन ने भी समर्थन किया और निगम के जिम्मेदार अधिकारियो को भी आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें